मजदूरों का शोषण करने की तैयारी कर चुकी है योगी सरकार-इक़बाल हुसैन रिजवी

 लखनऊ श्रमिक विकास संगठन के प्रदेशाध्यक्ष इकबाल हुसैन रिजवी ने  अपने घर पर एक दिवसीय उपवास कर कहा कि देश  में लाखों करोड़ों मजदूर सड़क पर और ट्रेन में भूख प्यासा मर रहा है, और उत्तर प्रदेश की मजदूर विरोधी सरकार, अपने पूँजीपति दोस्तों के हितों और दूसरे उद्योग धंधों को आकर्षित करने के लिए मजदूरों का शोषण करने की तैयारी कर चुकी है। 
 पूरे देश में विरोध होने के बाद एक कानून संशोधन वापस लिया गया ( 12 घंटे काम करने की जगह पुनः 8 घंटे/ दिन कर दिए गए काम के)
श्रमिक विकास संगठन के द्वारा लगातार पूरे देश में इस *श्रम विरोधी कानून संशोधन अधिनियम* का विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 1/06/2020 को श्रमिक विकास संगठन के सदस्य पूरे देश में उपवास रख कर इस श्रम कानून का विरोध कर रहे हैं। और इस *श्रम विरोधी कानून संशोधन अधिनियम* को वापस लेने की मांग लॉक डाउन के सभी नियमों का पालन करते हुए, अपने अपने घरों से कर रहे है।