सवाई माधोपुर में भाजपाइयों ने पशुओं के लिए पानी की व्यवस्थार्थ जगह- जगह लगाई पानी की खेड़

                                                                       सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर भाजपा शहर मण्डल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम छः साल पूरे होने व गंगा दशमी के शुअवसर पर  भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए भाजयुमो प्रदेश प्रतिनिधि सचिन सैनी की ओर से प्राप्त खेड़ो के वाहन को रवाना किया गया। और आलनपुर, हाउसिंग बोर्ड व शहर सवाई माधोपुर के विभिन्न स्थानों पर खेड़ो की स्थापना की गई। लोक डाउन के चलते तथा भीषण गर्मी के इस दौर में पशु- पक्षियों के लिए पेयजल किल्लत की समस्या का उत्पन्न होना स्वाभाविक है। ऐसी परिस्थितियों में गोवंश सहित अन्य पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना किसी पुण्य कार्य से कम नहीं है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, पूर्व महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़, माली समाज जिला अध्यक्ष सचिन सैनी, भाजपा शहर मंडल पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल जैन, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, नगर परिषद उपसभापति कपिल जैन, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि संतोष मथुरिया, कृष्णा गुप्ता, शहर मंडल उपाध्यक्ष चंदन सिंह नरूका, हनुमान माली, शहर मंडल महामंत्री मनीष जैन, रोहित गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता प्रेम प्रकाश पाराशर,सीताराम माली राजेश सैनी आदि उपस्थित रहे।