भाजपा शहर मंडल का बूथ संपर्क अभियान

 माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा शहर मण्डल की ओर से मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर ने बूथ सम्पर्क अभियान की श्रृंखला को आगे बढाते हुए रामलीला मैदान क्षेत्र शक्ति केंद्र के बूथ 226,227,228,229 पर जाकर आम जनता के बीच घर-घर जाकर सम्पर्क किया।  इस बूथ सम्पर्क अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा जनहित एवं राष्ट्र सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत हेतु उठाऐ गये कदमों की व्यक्तिश:  विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, महामंत्री मनीष जैन, रोहित गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, भाजपा कार्यकर्ता प्रेमप्रकाश पाराशर आदि लोग बूथ संपर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल थे ।