बौंली में वर्चुअल रैली का आयोजन

      सवाई माधोपुर / बौंली @रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी वर्चुअल रैली अभियान के आह्वान पर रविवार को भाजपा मंडल बौंली की ओर से वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअवतार मीणा ने नरेंद्र मोदी के 6 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और राज्य मे कांग्रेस सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल को विफलताओं की जनता के सामने पोल खोली। भ्रष्टाचार, दलाली व रिश्वतखोरी के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया बढ़ती आपराधिक बलात्कार,चोरी,लूट,डकैती,बिजली ,पानी की समस्याओं सहित चुनाव में कांग्रेस के द्वारा किए गए वादे के खिलाफ के विरुद्ध बड़ा जन आंदोलन करने की मंडल अध्यक्ष रामअवतार मीणा ने घोषणा की। 
    जिसमें भाजपा के जिला मंत्री हरकेश झारा ,विधान सभा संगठन प्रभारी  राजेश जी गोयल, पुर्व प्रदेश भाजपा  कार्य कारिणी सदस्य ओम प्रकाश डंगौरिया,  मुरारी जी मंगल, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र राठोड़, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा,आईटी सेल सुनील मीणा, भाजपा  बौली मण्डल महामंत्री गोविंद भदोरिया, मुकेश गोयल एवं भाजपा के सभी कार्यकता मौजूद रहे।