आम आदमी पार्टी चीन के मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और भारतीय सेना के साथ खड़ी है- सुशील गुप्ता सांसद


(रामजी पांडे की रिपोर्ट )आम आदमी पार्टी हरियाणा ने आज चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गए हमले के विरोध में  पूरे हरियाणा में आक्रोश प्रदर्शन* में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर भारतीय सरकार का रवैया बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से देश कुछ सवालों का जवाब चाहता है। भारत-चीन सीमा पर हुई घटना को लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ क्यों बोला ।

कल भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर देश के प्रधानमंत्री जी ने एक सर्वदलीय बैठक किया , परंतु अभी भी कुछ सवाल हैं, जिनका देश जवाब चाहता है। काफी लंबे समय से भारत-चीन सीमा विवाद चल रहा है। यह खबर भी सुनने में आई कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी चली, परंतु बावजूद ऐसी घटना घटी, जिसको लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। देश के लोगों के मन में गुस्सा है। कई प्रकार के प्रश्न जनता के मन में उठ रहे हैं, परंतु केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का जो रवैया रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले केंद्र सरकार ने कहा कि हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं, फिर बताया गया कि हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। केंद्र सरकार ने यह झूठ भी बोला कि हमारा कोई भी सैनिक चीन के कब्जे में नहीं है, परंतु  मीडिया के माध्यम से यह खबरें आई कि चीन ने 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किया। अब प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कि चीन हमारे सीमा के अंदर घुसा ही नहीं, चीन ने हमारी कोई जमीन नहीं हड़पी, तो आखिर चीन से इतने दिनों में तनाव कम करने के लिए क्या वार्ता की जा रही थी, हमारे 20 जवान शहीद हुए, 76 घायल हुए और 10 बंदी बनाये गए थे आखिर किस लिए ।

सांसद ,सुशील गुप्ता ने  कहा कि ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ क्यों बोल रही है? उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ एक विश्वासघात है, जो केंद्र की सरकार कर रही है। जवानों की शहादत की सही जानकारी न देना, आंकड़े छिपाना, देश को गुमराह करना, सीमा विवाद जैसे मसले पर सही जानकारी देश की जनता को न देना, यह देश की जनता के साथ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है। देश की जनता केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से सच जानना चाहती है? 

सुशील गुप्ता ने कहा कि चीन के बॉर्डर पर हमारे सैनिक बिना हथियार के  क्यों भेजे गए।

सुशील गुप्ता सांसद ने कहा कि  यह बड़ा ही संवेदनशील मुद्दा है और हम जवानों की शहादत पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं करना चाहते। हम अपने देश के जवानों के साथ खड़े हैं, परंतु देश की जनता भारत और चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला चाहती है। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। हमारे जवानों की शहादत का भारत की सरकार चीन से बदला ले। 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चीन को मुंहतोड़ जवाब दे।


सांसद सुशील गुप्ता ने कहा चीन के इस तरह के घृणित रवैये के बावजूद केंद्र सरकार चीनी कंपनियों और बैंकों को भारत में काम करने का मौका क्यों दे रही है? लगातार चीन से हो रहे खरबों रुपये के आयातों को रोकने तथा उन सामग्रियों को लेकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार क्यों पहल नहीं कर रही है? एक तरफ चीन हमारे देश पर हमला करता है दूसरी तरफ भारत सरकार चीनी कंपनियों को विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ठेके देती चली जा रही है, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।


सुशील गुप्ता सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और देश की सेना के साथ खड़ी है।

सांसद सुशील गुप्ता ने  कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने जो कुर्बानी दी है, वह मांग करती है कि भारत की जो जमीन चीन ने कब्जा कर ली है, भारत सरकार उसे चीन से वापस छीन कर लाए और 1 अप्रैल से पहले जो सीमा पर स्थितियां थी, वही परिस्थितियां एक बार फिर से बहाल की जाए। जो हमारा हिस्सा था, उसे आजाद कराया जाए। इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आज आक्रोश प्रदर्शन कर रही है

सांसद सुशील गुप्ता ने दिल्ली में होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को न्यौता न दिए जाने के मुद्दे पर अपना मत रखते हुए कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को दिल्ली में ही होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में न बुलाना केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की क्षीण मानसिकता को दर्शाता है और पूरा देश उनकी इस घृणित मानसिकता का विरोध करता है ।

सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर सैनिकों की शहादत पर हर  शहीद के परिवार को 1 करोड़ सम्मान राशि दी जाए ।

सुशील गुप्ता ने भारत सरकार से मांग की चीन के समान के आयात पर ज्यादा से ज्यादा रोक लगाई जाए और आयात शुल्क  बढ़ाया जाए ।
प्रेस वार्ता वार्ता के दौरान अश्विनी देशवाल संयोजक मध्य हरियाणा, कृष्ण अग्रवाल उपाध्यक्ष मध्य हरियाणा, पवन हिंदुस्तानी संगठन मंत्री मध्य हरियाणा, विमल किशोर प्रवक्ता मध्य हरियाणा, पवन तोमर अध्यक्ष जिला सोनीपत संगठन मंत्री नकीन मेहरा रणवीर प्रमोद कौशिक जितेंद्र खतरेजा जय भगवान सुमित पवार सुनील कुमार राजेश यशु सतीश कुमार विनोद शर्मा विजय सेतिया राकेश कुमार प्रवेश कुमारी मधु सुलेखा रेखा सुदेश बादशाह उषा बबली अश्वनी कुमार सुशील कुमार बिजेंद्र दहिया मनोज कुमार व आम आदमी पार्टी के अन्य क्षेत्रीय नेता भी उपस्थित थे।