झूले की पैंग के साथ बढाये स्नेह प्रेम और अपनत्व कमलावती सिंह


आज 24 जुलाई 20 20 को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के तत्वाधान में सावन में हरियाली तीज का महोत्सव व्हाट्सएप ग्रुप पर मनाया गया। इस कार्यक्रम में हमारी उत्साहित बहनों ने उत्साह और उमंग के साथ सावन के गीत और मल्हार के के साथ-साथ सावन के गानों पर खुशियों के साथ नृत्य भी प्रस्तुत किए ।इस ग्रुप में  सभी बहनों ने आज शाम को 4:00 बजे पटल पर उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कियि एवं भारतीय परंपरा एवं संस्कृति कजरी चैती गीत मल्हार को बचाने के लिए सबने कोरोना काल में एक मजबूत कड़ी का कार्य किया । कार्यक्रम की संयोजिका शारदा सिंह एवं शीतल राणा जी रही एवं कार्यक्रम का संचालन सविता चौहान के द्वारा किया गया । हमारे बीच कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीया श्रीमती कमलावती सिंह जी ने करी और वीडियो के माध्यम से सभी को तीज नागपंचमी एवं रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी तथा हमारे तीज उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दीपमाला जी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में  श्रीमती राकेश सिंह बदायूं रजनी सिंह जी बदायूं रीना सिंह शिवमवदा सिंह महेशा सिंह बदायूं श्रीमती यशोधरा सिंह नोएडा श्रीमती कुसुम तोमर जी दिल्ली श्रीमती अलका सिंह जी बरेली श्रीमती पायल सिंह  आगरा श्रीमती वंदना रघुवंशी वाराणसी पाशाली सोलंकी कुंती सिंह
रही। आमंत्रित बहनों में बदायूं से  सोनरुपा जी रही। तीज के इस ऑनलाइन कार्यक्रम में सावन गीत प्रस्तुत करने वाली बहनों में सरिता चौहान मीना चंद  डॉक्टर कमला माहेश्वरी  डॉक्टर उमा सिंह  शुभ्रा माहेश्वरीजी की निशी अवस्थी रितु साहू
डॉक्टर ममता नौगरिया  शारदा चौहान सविता चौहान ने सावन के  लोकगीत प्रस्तुत करें। सावन पर नृत्य ग्रुप डांस गरिमा सिंह संध्या सिंह प्रतिभा सिंह पल्लवी भारद्वाज वंदना सिंह रति रस्तोगी उदिक्षा सिंह रक्षिता सिंह अंशिका सिंह एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान ने सावन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। ऑनलाइन ग्रुप में उत्तर प्रदेश की सो डेढ़ सौ महिलाओं के द्वारा एक दूसरे का उत्साहवर्धन एवं पूरी उमंग के साथ सावन की बधाइयां और शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रेषित करी गई।