बाटोदा उप स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन के उद्घाटन पर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 चंद्र शेखर शर्मा किशनगढ़ राजस्थान: पूर्व प्रधान एवं विधानसभा चुनाव में बामनवास विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र मीणा एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल बामनवास के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाटोदा उप स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन के उद्घाटन को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया है।  भाजपा मंडल  प्रवक्ता अशोक जोरवाल (मीणा) ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की खींचतान के चलते बाटोदा स्थित नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन का मामला लगभग पिछले 1 वर्ष से अधिक समय से अटका पड़ा था। और आमजन लगातार अपर्याप्त पुराने भवन की जगह नवीन भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र के संचालन को लेकर आंदोलनरत थे। इस मामले को लेकर भाजपा द्वारा भी लगातार प्रयास जारी थे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए और आमजन की मांग को पूरा करते हुए अब जाकर बाटोदा में उप स्वास्थ्य केंद्र को नए भवन मेंस्थानांतरित करवा कर उद्घाटन किया गया है। जिसका भाजपा मंडल मुख्यमंत्री काआभार व्यक्त करता हैं। जोरवाल ने बताया कि बाटोदा में स्वास्थ्य सेवाओं की लंबे समय से दरकार थी, इसके लिए नवीन भवन भी बनकर तैयार खड़ा था, लेकिन पिछले 1 साल से भवन को सिर्फ उद्घाटन के कारण रोके रखा गया था। जिसे मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया गया। पूर्व में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र में अपर्याप्त भवन के चलते मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं का सही तरीके से लाभ लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते बाटोदा एवं आस-पास के गांव एवं ढाणियों के लोगों को दूरदराज की यात्रा कर गंगापुर या सवाई माधोपुर आदि जगहों पर इलाज के लिए जाना पड़ता था। जिसमें गरीब किसानों मजदूरों के समय व धन दोनों की हानि होती थी।अब स्थानीय स्तर पर ही लोगों को चिकित्सा सुविधाओं का सही ढंग से लाभ मिलेगा तो इससे आमजन को सहूलियत भी होगी। भाजपा मंडल बामनवास की ओर से बाटोदा स्वास्थ्य केंद्र पर  पूर्व में संचालित एवं फिलहाल बंद एंबुलेंस सेवा को पुनः सुचारू किए जाने भी मांग सरकार से की गई है। ताकि अमर जेंसी दुर्घटना एवं प्रसुताओं वह गर्भवती महिलाओं के इलाज में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।