केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण कर जांची ऑनलाइन शिक्षण क्लास


सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बुधवार को सुबह केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर पहाडिया ने केन्द्रीय विद्यालय परिसर के सौंदर्यकरण को बढाने, इनडोर गेम्स की सुविधाएं विकसित करने तथा शौचालय आदि के निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। 
कलेक्टर पहाडिया ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह से केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए संचालित ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा ऑनलाइन क्लास की कंप्यूटर मॉनिटरिंग सिस्टम से जांच की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कलेक्टर को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर रघुनाथ, विकास अधिकारी रामावतार मीना, तहसीलदार गोपाल सिंह हाडा भी मौजूद थे।