शकील बदायूँनी की याद में किया गया पौधारोपण

बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के तत्वाधान में विश्व प्रसिद्द शख्सियत प्रख्यात गीतकार शकील बदायूँनी की जयंती पर गाँधी ग्राउंड में पौधारोपण किया गया।बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ,संरक्षक सतेंद्र यादव,संरक्षक असरार अहमद खां ने शकील बदायूँनी की याद में पौधरोपण किया।अमन मयंक शर्मा ने कहा कि शकील बदायूँनी जैसी हस्ती की जयंती पर   पौधारोपण करना बदायूँ जनपद के प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।इस अवसर पर दयान खान,विजय राठौड़,पीयूष शर्मा,शैलेन्द्र मिश्रा,निशांत पाठक,आज़ाद सक्सेना आदि मौजूद रहे।