पानी की टंकी से युवक ने लगाई छलांग युवक की मौत

सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिले के गंगापुर सिटी उपखंड क्षेत्र के गांव बड़ी उदेई में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने पानी की टंकी से छलांग लगा दी। जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी अनुसार, मृतक व्यक्ति गांव का ही रहने वाला 50 वर्षीय रामचरण जांगिड़ है। जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह रामचरण के पानी की टंकी पर चढ़े होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि वो पहले चंबल का पानी गांव में लाने की बात करता रहा। इस दौरान उसे समझाने की भी काफी कोशिशें की गई। इस बीच जय श्रीराम के नारे लगाते हुए रामचरण टंकी से कूद गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां मौजूद मृतक के परिजनों से पूरे मामले के बारे में जानकारी ली गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामचरण की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति बहन के गांव आया हुआ था, जहां पानी की टंकी से कूदने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।