नोएडा में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी जयंती

नोएडा महानगर काँग्रेस कमेटी नोयडा द्वारा आज सैक्टर 10 स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने राजीव गाँधी की फ़ोटो पर माला एव पुष्प अर्पित कर उनको श्रधांजलि दी तथा उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया गया।
महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन ने राजीव जी को याद करते हुए बताया कि राजीव गांधी  की दूरगामी सोच ने महिला सशक्तिकरण के लिए कदम उठाने का काम किया। चाहे महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात रही हो; चाहे महिलाओं को पंचायती राज में 30% आरक्षण की। प्रदेश सचिव विदित चौधरी ने श्रधांजलि देते हुए कहा कि
राजीव गांधी  न केवल युवाओं को शक्ति देने के पक्षधर थे, बल्कि उन्होंने उस दिशा में कदम भी उठाए। पंचायतीराज को सशक्त बनाने और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार जैसे कदम उनके पांच साल के कार्यकाल की महान उपलब्धियों में गिने जाते रहेंगे। जिला युवक काँग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा आज जो संचार क्रांति देख रहे हैं वो  राजीव गांधी की ही देन है। जिन लोगों ने विरोध किया था आज वो लोग सत्ता में काबिज हैं।
उपस्थित अन्य पदाधिकारियों में जिला महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा, राजकुमार भारती, ललित अवाना, लियाकत चौधरी, जितेंद्र अम्बावत, यतेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, रिजवान चौधरी, एस एस सिसोदिया, परवेज एव विनोद सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।