क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर किया दीप प्रज्वलन


क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों द्वारा महासभा के जिला सचिव अखिलेश सिंह चौहान के संयोजन में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आरंभ होने के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक बदायूं व रानी लक्ष्मीबाई चौक बदायूं पर दीप प्रज्वलन किया।

उल्लेखनीय है कि क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा 20 जुलाई से घर घर में दीपावली मनाने का आह्वान किया गया तथा निरन्तर जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप महासभा द्वारा घोषित कार्यक्रम का अनुसरण करते हुए पूरे देश में दीपावली मनाई गई।साथ ही मिष्ठान्न वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा सुशील कुमार सिंह, विजय रतन सिंह,राणा प्रताप सिंह, राकेश सिंह, धर्मेंद्र वैध, विनोद सोलंकी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, जौहरी सिंह आदि उपस्थित रहे।