यूपी में देश की सबसे खूबसूरत और भव्य फिल्म सिटी बनाई जाएगी :deepak tiwari

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में देश की सबसे खूबसूरत और भव्य फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस एलान के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने योगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह खुशखबरी उत्तर प्रदेश ,बिहार और पूरे देश के हिंदी भाषी कलाकारों के लिए है।
सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा- सीएम योगी ने हिंदुस्तान की सबसे खूबसूरत व भव्य फिल्म सिटी बनाने का ऐलान कर मेरे निवेदन और मेरे लिखें पत्रों का मान रखा।इसके लिए उनको कोटि कोटि धन्यवाद देता हूं। पिछले 18 वर्षों से चल रही लड़ाई को विराम मिला।इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री को भी पूर्व में पत्र लिखा था।
रोजगार ,पर्यटन और भोजपुरी को मिलेगा बढ़ावा
सांसद रवि किशन ने कहा कि यह खुशखबरी उत्तर प्रदेश ,बिहार और पूरे देश के हिंदी भाषी कलाकारों के लिए है।अपनी भाषा में ,अपनी जगह पर अपने कलाकारों सम्मान व स्वाभिमान के साथ काम मिलेगा। लोगों को अब काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उनको अपमानित नहीं होना पड़ेगा,उनको ठेस नहीं पहुंचेगी।
क्षेत्रीय भाषाओं और भोजपुरी का विकास और तेजी से होगा।जो लोक परम्परा,लोक संस्कृति विलुप्त हो रही है वो फिर से जीवंत होगी।फिल्म सिनेमा में बदलाव आएगा। लोगों की सक्रियता बढ़ेगी।सोच बदलेगा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म उद्योग के लिए जाना जाएगा।
फिल्म उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
सांसद ने कहा कि फिल्म सिटी से फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार जैसे फिल्म टेक्नीशियन, स्पॉट बॉय कैमरामैन सहित व्यापक स्तर पर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे पर्यटन स्थल है। जैसे गोरखपुर में रामगढ़ ताल, कुसुम्ही जंगल,तारा मंडल ,गोरखनाथ मंदिर,गीता वाटिका,राप्ती नदी तट,ये सब फिल्म स्थल के रूप में चयनित किये जा सकते है।इससे इन जगहों पर भी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।प्रदेश में पर्यटन उद्योग में बहुत तेजी से विकास होगा।यह पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया कहा है। दरअसल, योगी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में देश की सबसे उम्दा फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि मौजूदा हालात में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। योगी के इस बयान को कंगना के सपोर्ट में देखा जा रहा है।
कंगना ने सीएम योगी के बयान पर ट्वीट कर लिखा- योगी आदित्यनाथ की ओर से किए गए इस ऐलान की मैं सराहना करती हूं। हमें फिल्म इंडस्ट्री में कई सुधार की जरूरत है। सबसे पहले हमें एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की जरूरत है, जिसे भारतीय फिल्म उद्योग कहा जाए। हॉलीवुड को भी इससे फायदा मिल सके। एक इंडस्ट्री लेकिन कई फिल्म सिटी।