Noida:खेल-खेल में 14 साल की लड़की ने पिस्टल से चलाई गोली, चार बच्चों को लगी, दो गम्भीर

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव दादूपुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब खेल-खेल में एक नाबालिक लड़की के हाथ से गोली चल गई और चार बच्चे घायल गए। चारो बच्चो को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।  जबकि दो बच्चे खतरे से बाहर है। फ़ायरिंग सूचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पंहुच गए और मामले की जांच की जा रही है। 

पीड़ित परिजन ऋषिपाल नागर ने बताया कि राजकुमार की बेटी हमारे घर आई और चारों बच्चों को बुलाकर अपने घर ले गई।  दोपहर गांव दादूपुर में राजकुमार के घर करीब 10 बच्चे खेल रहे थे। और वहां राजकुमार कि पत्नी और बहू भी मौजूद थे। उसी समय राजकुमार के 14 बर्षीय लड़की के हाथ से गोली चल गई और वहां खेल रहे रणवीर की 13 बर्षीय बेटी अदिति के सिर में पीछे छू के निकल गई व बेटे आयुष के सिर में गोली लगी है। वही अमित कुमार की 13 बर्षीय बेटी दीपू के पेट में जबकि 11 बर्षीय एंजिल के पैर में गोली लगी है। जिन चारो को कैलाश अस्पताल मे भर्ती कराया है। 


कैलाश अस्पताल के सीएमओ प्रदीप बंशल ने बताया कि यहां गोली लगने से घायल तीन बच्चों को भर्ती कराया गया है 8 बर्षीय आयुष के सिर में, 13 बर्षीय दीपू के पेट मे, व 8 बर्षीय एंजिल पैर में गोली लगी है तीनो आईसीयू में भर्ती है इलाज किया जा रहा 

एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस को दादूपुर में गोली चलने की सूचना मिलते पुलिस टीम के साथ वे खुद मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की जांच में सामने आया कि बच्चे खेल रहे थे तभी एक बच्चे के हांथ से गोली चली है, हथियार कौन सा था लाइसेंसी था या नही जांच की जा रही है। 
पत्रकार विक्रम