tap news india बारिश के चलते बैकुंठपुर का खाडा बांध टूटा

छत्तीसगढ़ में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। प्रदेश के कई जिले जहां बारिश की चपेट में हैं, वहीं कुछ जिलों में सामान्य से भी कम वर्षा रिकार्ड की गई है। इस बीच कोरिया जिले में बारिश के चलते बुधवार सुबह खाडा बांधा टूट गया। इसके चलते सैकड़ों भीगा फसल बर्बाद हो गई। वहीं कवर्धा में गौठान का शेड गिरने से कई मवेशी घायल हो गए हैं। इधर, रायपुर में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
कोरिया जिले में दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते बैकुंठपुर स्थित खाडा बांध पहले ही लीक हो गया था। इसकी जानकारी भी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
कोरिया : दो दिन पहले बांध हुआ था लीक, ग्रामीणों ने दी थी सूचना
जिले में दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते बैकुंठपुर स्थित खाडा बांध पहले ही लीक हो गया था। इसकी जानकारी भी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सुबह बांध फूट गया। इसके चलते कोई जनहानि तो नहीं हुई है, लेकिन सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। वहीं गेज नदी का प्रवाह भी तेज हो गया है।
संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने जिला प्रशासन से किसानों की बर्बाद हुई फसल का आंकलन करने को कहा है। जिसके चलते उन्हें मुआवजा दिया जा सके। साथ ही जल संसाधन मंत्री से बात कर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है।
किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन
संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने जिला प्रशासन से किसानों की बर्बाद हुई फसल का आंकलन करने को कहा है। जिसके चलते उन्हें मुआवजा दिया जा सके। साथ ही जल संसाधन मंत्री से बात कर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि अधिकारियों पर गाज गिर सकती है,वहीं विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत तालपुर अंतर्गत ग्राम इरिमकासा में सरकारी गौठान का शेड गिरने से 70 मवेशी दब गए। इसमें चार घायल हुए है।
कवर्धा : गौठान का शेड गिरने से 70 मवेशी दबे, ग्रामीणों ने बचाया
वहीं विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत तालपुर अंतर्गत ग्राम इरिमकासा में सरकारी गौठान का शेड गिरने से 70 मवेशी दब गए। इसमें चार घायल हुए है। कवर्धा एसडीएम विपुल गुप्ता ने बताया कि शाम करीब 5 बजे बारिश के कारण शेड गिर गया। ग्रामीणों ने मवेशियों को निकाला। शेड लकड़ी का था, जिसमे प्लास्टिक की झिल्ली से ढका गया था।
रायपुर : आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश
राजधानी रायपुर में भी कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिले में पिछले 24 घंटे में महज 0.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम में आए बदलाव के कारण जहां दिन में गर्मी और उमस का अहसास हो रहा है, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।