मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख 40 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत TNI

सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को 5 लाख 40 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।
प्रभारी अधिकारी/जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने बताया कि मृतक महावीर प्रजापत निवासी लहसोड़ा, सुरेश मीना निवासी जगमोदा चौथ का बरवाड़ा, श्रीमती इकबाल पत्नी बचन उर्फ बच्चन सिंह चौथ का बरवाड़ा, विष्णु कुमार महावर निवासी गंगापुर सिटी एवं गोलू केवट निवासी भूरी पहाड़ी की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार शाहरूख खान निवासी सूरवाल एवं राजेश कुमार शर्मा निवासी शांति नगर खेरदा सवाई माधोपुर को सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से बीस-बीस हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।