विरोध प्रदर्शन में बौली मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रहेगी भागीदारी

सवाई माधोपुर /बौंली@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों, चोरी, डकैती, लूट,हत्या, बलात्कार, बिजली,सड़क आदि समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रात: 11:00 बजे महावीर पार्क में सभा कर जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें बौंली मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बौंली भाजपा मंडल अध्यक्ष  रामावतार मीना के नेतृत्व में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता व मंडल कार्यकारिणी,पूर्व पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे और पार्टी की ओर से जन विरोधी कांग्रेस-नीत गहलोत सरकार के खिलाफ आमजन की ओर से समस्याओं के समाधान हेतु आवाज बुलंद करेंगे।