आम आदमी पार्टी का गुड मॉर्निंग नोएडा अभियान जारी TAP NEWS INDIA


नोएडा, आम आदमी पार्टी  नॉएडा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने शहर के अलग-अलग पार्को में सुबह-सुबह जाकर लोगों को गुलाब के  फूल के साथ गुड मॉर्निंग कर  दिल्ली में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यों को बता रहे है  एवं  नोएडा में दिल्ली जैसी सस्ती और अच्छी शिक्षा,स्वास्थ्य व्यवस्था तथा बिजली-पानी और यातायात व्यवस्था को कैसे किया जाये इस पर पार्कों में सुबह मोर्निंग वाक पर आने वाले लोगों से चर्चा कर रहे है

          इस मुहिम की शुरुआत आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने पिछले सप्ताह ही की थी। आज जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन,जिला महासचिव एवं पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम एवं नोएडा विधानसभा उपाध्यक्ष गौरव मेहरा ने आज रविवार को सेक्टर 52 नोएडा के कई पार्को में  सुबह 7 बजे  पार्क में घूमने आये लोगो को गुलाब का फूल देकर गुड मॉर्निंग किया।पार्को में घूमने आये लोगो ने आम आदमी पार्टी की टोपी की ओर देखकर बोले कि दिल्ली में केजरीवाल ने अच्छा काम किया है ऐसे काम यूपी में भी होना चाहिऐ 
                        जिला महासचिव एवं पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि *आम आदमी पार्टी ने गुड मॉर्निंग नोएडा* के तहत स्थानीय लोगो की राय जानी।लगभग सभी लोगो ने दिल्ली में चल रही केजरीवाल सरकार से प्रसन्नता ज़ाहिर की ।पार्क में घूम रहे स्थानीय लोगो मे महिपाल सिंह,मुनेश त्यागी,मनुज कुश,विपिन अग्रवाल,भरत देसाई,राघवेंद्र, सुशील शर्मा आदि ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार को बेहतर बताया

 संजीव निगम