दीदी की रसोई की 11 वीं वर्षगांठ पर टीम ने निर्धन बच्चों गरीब असहाय लोगों की मदद करने का लिया संकल्प- गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, निर्धन बच्चों, व गरीब, असहाय लोगों की मदद और खाना वितरण करते हुए दीदी की रसोई संस्था को 11 वर्ष हो गए 11 वीं वर्षगांठ शिव नगरी सेक्टर 17 नोएडा में धूमधाम के साथ मनाई गई इस अवसर पर दीदी की रसोई की संचालिका व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा, संरक्षक व मजदूर संगठन सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने लॉक डाउन के दौरान चलाए गए राहत कार्य/ खाना वितरण में सहयोग करने के लिए टीम की कार्यकर्ता मंजू शर्मा, भारती नेगी, सरिता चंद, विनीता चौधरी, मीना वाली, सुनीता सागर, गीता चौहान, ग्रामीण सहयोग संस्था के रवि डाढा आदि को सम्मानित किया इस अवसर पर दीदी की रसोई की टीम में निर्धन बच्चों, गरीब, असहाय लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया और आगे भी कार्य का विस्तार कर गरीबों की मदद/ खाना वितरण का कार्य जारी रखा जाएगा।
दीदी की रसोई टीम के सभी सदस्यों ने टीम की मुखिया रितु सिन्हा, सहयोगी गंगेश्वर दत्त शर्मा के कार्य को सराहते  हुए उन्हें सम्मानित करते हुए उन्हें पूरा सहयोग करने का भरोसा जताया। इस अवसर पर सेक्टर 17 में खाना वितरण भी किया गया।