26 नवंबर 2020 की देशव्यापी हड़ताल को लेकर उप श्रमायुक्त ने की ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ की बैठक- गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, मजदूर विरोधी कारपोरेट परस्त नए लेबर कोड़ लाकर वेतन की लूट, छंटनी, तालाबंदी, निजी करण की छूट की इजाजत देकर मजदूरों पर गुलामी लादने की मोदी सरकार की कोशिश के खिलाफ देश के 10 ट्रेड यूनियन व फेडरेशन होने 26 नवंबर 2020 को देशव्यापी हड़ताल करने का शंखनाद कर दिया है।
गौतम बुध नगर में 26 नवंबर 2020 को होने वाली संयुक्त श्रमिक हड़ताल को सफल बनाने के लिए ट्रेड यूनियनें  व्यापक अभियान चला रही है और जनपद में हड़ताल का व्यापक असर हो सकता है इसी के मद्देनजर शुक्रवार 20 नवंबर 2020 को जनपद के उप श्रम आयुक्त श्री पी के सिंह ने ट्रेड यूनियन नेताओं को अपने कार्यालय सेक्टर 3 नोएडा पर बुलाकर वार्ता किया और शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल को संपन्न करने का अनुरोध किया जिस पर ट्रेड यूनियन नेताओं ने भी कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे यदि मालिका ने मजदूरों को उस दिन जबरदस्ती काम पर बुलाया तो उसका जबरदस्त तरीके से विरोध किया जाएगा।
बैठक में इंटक नेता डॉक्टर के.पी. ओझा, एचएमएस नेता आरपी सिंह चौहान, सीटू नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, ऐक्टू नेता राम मिलन सिंह, यूटीयूसी नेता सुधीर त्यागी आदि ने हिस्सा लिया।
वहीं हड़ताल की तैयारी में सीटू कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बैठक, नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क पर्चा वितरण कर मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।