सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य लोकसभा क्षेत्र बदायूं में दो दिवसीय दौरे पर

सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी जिसमें वह विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। आज सांसद ने अपने कैंप कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुना तत्पश्चात बिल्सी विधनसभा के ग्राम पुसगवाँ मे कौशल शास्त्री जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी की बहन के विवाह मे शामिल हुईं एवं ग्राम हैवतपुर मे रामपाल शाक्य के बेटे के विवाह मे पीयूष शाक्य जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा के भाई के विवाह मे उसके बाद हर प्रसाद सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी केआवास पर बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ हरी सिंह ढिल्लों जी के समर्थन में जिले के मंत्रीगणों एवं समस्त प्रबंधक प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ बैठक में सम्मिलित हुईं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष हर प्रसाद सिंह पटेल, बदायूं सांसद प्रतिनिधि तीर्थेन्दृ सिंह शिवम पटेल, गजेंद्र पटेल, अमरदीप शाक्य, संदीप भारती, वेद प्रकाश राठौर, ब्रजेश शर्मा, ईशान मेहंदीदत्ता, उमेश सिंह राठौर, सुभाष बत्रा, चरण सिंह यादव, अजय पाल सिंह, चैनका सारस्वत, गंधर्व बत्रा, अखिलेश वार्ष्णेय, राकेश जौहरी, सुरेश सिंह, अर्जुन सिंह सांसद मीडिया प्रभारी  निष्कर्ष प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।