NOIDA:किसानों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नही करेगी AAP-महेश त्यागी

 नोएडा, आज आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता की  महेश त्यागी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पराली जलाने में गिरफ्तार किए गए किसानों को तुरंत रिहा किया जाए मज़बूरी में किसान पराली जलाते है उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों को दिल्ली की तर्ज बायो उपलब्ध कराना चाहिये जिससे किसान  अपने खेतों में डालकर उसे खाद में परिवर्तित डाल सके जिससे अगली फसल में वृद्वि हो

     लॉकडाउन के दौरान किसानों के बिजली के बिल माफ किये जायें और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू किया जाय जसमे किसान के खेत की जुताई, बीज बुआई, खाद पानी ,जमीन का किराया व किसान की मजदूरी जोड़कर चार गुना किसानों को एम एस पीदिया जाना चाहिए। किसान का धान 1200 रुपये कुंतल बिक रहा है जबकि सरकार 1900 रुपये का एम एस पी बता रही है जो कि पूर्णतया असत्य है यह किसान विरोधी सरकार है 

   आज इस अवसर पर प्रदेश महासचिव (किसान प्रकोष्ठ)  संजय सिंह चौहान, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष,फैसल वारसी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन,जिला महासचिव संजीव निगम,नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष मुकुल त्यागी ,जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र तोमर भी उपस्थित रहे