बालिकाएं सेवा, संस्कारों के साथ सीखें दंड प्रहार कुश्ती ताइक्वांडो जरूरत पड़े तो बनें रानी लक्ष्मीबाई : sanjiv

उझानी: श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की जानकारी दी गई।
शिक्षिका शालिनी शर्मा ने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से पाॅक्सो एक्ट, महिला अपराध संबंधी कानूनों की जानकारी होना नितांत जरूरी है। इसके अभाव में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर लगाम नहीं कसी जा सकती। 
स्काउट के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपनी शैक्षिक योग्यता, प्रतिभा को निखारें। राष्ट्रधर्म निभाने के लिए संयम, सेवा, संस्कारों के साथ दंड प्रहार, कुश्ती, ताइक्वांडो, जूडो कराटे सीखें, जरूरत पड़े तो रानी लक्ष्मीबाई भी बनें।
शिक्षक अजब सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों और कत्र्तव्यों को पहिचानें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और नंबरों की जानकारी रखें। महिलाओं के सशक्तिकरण से ही दृढ़संकल्प पूरे हांेगे। 
शिक्षिका पूजा शर्मा ने कहा कि महिलाएं स्वावलंबी बनें। अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए स्वयं को सशक्त और समर्थ बनाएं। विपत्तियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें।
शिक्षिका शिवानी पाल ने बालिकाओं को गुड टच, बैड टच, हैल्प लाइन नंबरों आदि की जानकारी दी। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने सभी का आभार और संचालन नेमप्रकाश ने किया। 
इस मौके पर शिक्षक संदीप कुमार, सुरेश पाल सिंह,  रेनू शर्मा, विपिन मिश्रा, जसवीर यादव आदि मौजूद रहे।

 गोविंद राणा बदायूं