जनपदवासियों को संगठन से परिचित कराने हेतु चल रहा है जनसंपर्क अभियान tap news india


भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में 01 नवम्बर 2020 से 07 नवम्बर 2020 तक संगठन की रीति नीति और कार्य पद्धति से परिचित कराये जाने हेतु सूचना कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद भर में पत्रक वितरण का कार्य किया जा रहा है। जन सम्पर्क अभियान आज पांचवें दिन भी जारी रहा।

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने बताया कि जनपद भर में सूचना कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पत्रक का वितरण करके आम जनमानस को संगठन की रीति नीति व कार्य पद्धति से परिचित कराने हेतु एक सप्ताह का जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। एक नवंबर से जन सम्पर्क का कार्य निरंतर चल रहा है, जो सात नवम्बर तक चलेगा।नगर के साथ ही प्रत्येक गांव में संगठन का विचार पहुचाना जन सम्पर्क अभियान का ध्येय है।जन सम्पर्क अभियान से समाज में चेतना का भाव उत्पन्न होगा।साथ ही सामान्य जन मानस की संगठन के प्रति आस्था बढ़ेगी।

बदायूँ तहसील में केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल,  जिला समन्वयक एम एच कादरी, सह जिला समन्वयक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में बदायूँ नगर में, तहसील समन्वयक रामलखन व ब्लॉक समन्वयक उझानी कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में उझानी नगर में, सह तहसील समन्वयक महेश चंद्र द्वारा जगत ब्लॉक में पत्रक वितरण कर आमजन से संपर्क किया गया।

सहसवान तहसील क्षेत्र में सह जिला समन्वयक अभय माहेश्वरी, तहसील समन्वयक अरएन्द्र पाल सिंह, ब्लॉक समन्वयक दहगवां सत्यवीर सिंह ,प्रभारी जन दृष्टि न्यूज़ प्रभारी सतेन्द्र सिंह व भुवनेश कुमार एवं प्रमोद कुमार द्वारा पत्रक वितरण कर जनसंपर्क किया गया।

बिल्सी तहसील में तहसील समन्वयक आकाश तोमर, सह तहसील समन्वयक अखिलेश सोलंकी, ब्लॉक समन्वयक अंबियापुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में तथा दातागंज तहसील क्षेत्र में तहसील समन्वयक असद अहमद, सह तहसील समन्वयक नारद सिंह तथा ब्लाक समन्वयक म्याऊ अरविंद कुमार के नेतृत्व में पत्रक वितरण का कार्य किया गया।

बिसौली तहसील में मंडल समन्वयक शमसुल हसन, तहसील समन्वयक देवेश शंखधार ,सी एल वर्मा एडवोकेट एवं वेदपाल सिंह के नेतृत्व में जन सम्पर्क अभियान जारी रहा।

जन सम्पर्क अभियान 07 नवम्बर2020 तक जारी रहेगा।