गंगापुर में कांग्रेस को ले डूबी आपसी कलह तीसरे स्थान पर सिमटी भाजपा ने हथियाई 27 सीटें,तो निर्दलीयों ने 21 पर जमाया अपना कब्जा tap news india

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी   @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा ।सवाई माधोपुर जिले में सम्पन्न निकाय चुनाव में  गंगापुर सिटी नगर परिषद के कुल  60 वार्डो के घोषित परिणामों में भाजपा ने सबसे अधिक 27 सीटें हासिल कर भाजपा का बोर्ड बनाने की उम्मीदें कायम रखी है। वहीं निर्दलीय भी 21 सीटों पर कब्जा कर निर्णय निर्णायक भूमिका में है। क्योंकि यहां बसपा ने जहां एक सीट लेकरअपनी मौजूदगी दर्ज कराई है वही सबसे पुरानी वह व सत्तासीन पार्टी कांग्रेस  60 में से केवल 11 सीटों पर ही विजय हासिल कर पाई। नगर परिषद चुनाव में वैसे तो भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय है, लेकिन निर्दलीय अभी यहां मुख्य भूमिका में है। सत्ता में होने के बाद कांग्रेस के आपसी झगड़े का परिणाम यहां रहा कि जीतने वाले उम्मीद्ववारों को सीट ना देकर चापलुसों को टिकिट वितरण करने का खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ा। वैसे भी देखा जाए तो कांग्रेस के पास अनुशासन नाम की कोई चीज बची नहीं है, इसी कारण धीरे-धीरे पार्टी का जनाधार कम होते जा रहा है। भाजपा के लिए फिलहाल मौसम ठीक नहीं रहा क्योंकि जिस प्रकार से निर्दलीयों ने परचम लहराया वो काबिले तारीफ रहा।

रविवार को जारी परिणामों के बाद नगर परिषद में भाजपा का सभापति बनने की संभावना ज्यादा है क्योंकि भाजपा को बोर्ड बनाने के लिए केवल चार पार्षदों की आवश्यकता है जो भाजपा के पास पहुंच चुके हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा के खेमे में अब तक 35 पार्षद होने की सूचना मिली है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पास 21 पार्षद होने की सूचना मिली है। देखना है कि नगर परिषद में कांग्रेस अपना सभापति बनाती है या भाजपा। दूसरी ओर शहर में चर्चा है, कि पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता देवी नरूका भाजपा में शामिल होकर सभापति बन सकती है। भाजपा में यदि सभापति गीता देवी नरूका बनती है तो उपसभापति के रूप में शिवरतन अग्रवाल का नाम चर्चा में है यदि गीता देवी नरूका भाजपा से सभापति नहीं बनती है। भाजपा के पास सभापति के लिए शिवरतन अग्रवाल का नाम चर्चा में है राजनीति में ऊंट किस करवट बैठता है ,यह तो भविष्य ही बताएगा कि सभापति किस पार्टी का बनेगा और कौन किसकी सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार पैराशूट उम्मीदवार भी सभापति के रूप में मैदान में आ सकता है।

●  आज जारी हुई परिणामों में विजय हुए प्रत्याशी के नाम इस प्रकार से है। 
● वार्ड नं. 1 से भवानी गुर्जर (भाजपा) 138 वोट से

● वार्ड नं. 2 से राजबाई (निर्दलीय) 62 वोट से

● वार्ड नं. 3 से बुधराम मीना (कांग्रेस) 252 वोट से

● वार्ड नं. 4 से सोनम (भाजपा) 183 वोट से

● वार्ड नं. 5 से सुनीता वाल्मिकि (निर्दलीय) 29 वोट से

● वार्ड नं. 6 से अमरसिंह (निर्दलीय) 101 वोट से

● वार्ड नं. 7 से बबलू हरिजन (निर्दलीय) 124 वोट से

● वार्ड नं. 8 से रूकमणी (निर्दलीय) 29 वोट से

● वार्ड नं. 9 से सोनू्र रामस्वरूप (भाजपा) 9 वोट से

● वार्ड नं. 10 से मनीषा शर्मा (भाजपा) 19 वोट से

● वार्ड नं. 11 से गायत्री सैनी (निर्दलीय) 22 वोट से

● वार्ड नं. 12 से विजयलक्ष्मी शर्मा (भाजपा) 285 वोट से

● वार्ड नं. 13 से मदन पचौरी (निर्दलीय) 239 वोट से

● वार्ड नं. 14 से महबूब (निर्दलीय) 19 वोट से

● वार्ड नं. 15 से ओमी कटारिया (भाजपा) ४47 वोट से

● वार्ड नं. 16 से शिवरतन अग्रवाल (भाजपा) 25 वोट से

● वार्ड नं. 17 से गिर्राज प्रसाद (भाजपा) 67 वोट से

● वार्ड नं. 18 से वीरेन्द्र शर्मा (भाजपा) 478 वोट से

● वार्ड नं. 19 से मोहम्मद इलियास (कांग्रेस) 9 वोट से

● वार्ड नं. 20 से रवि गोठवाल (भाजपा) 340 वोट से

● वार्ड नं. 21 से नीरु यादव (निर्दलीय) 33 वोट से

● वार्ड नं. 22 से रामबाबू शर्मा (भाजपा) 49 वोट से

● वार्ड नं. 23 से महेश कुमार (कांग्रेस) 60 वोट से

● वार्ड नं. 24 से उर्मिला देवी (भाजपा) 145 वोट से

● वार्ड नं. 25 से कमलेश कुमार (भाजपा) 69 वोट से

● वार्ड नं. 26 से वैष्णवी शर्मा (भाजपा) 139 वोट से

● वार्ड नं. 27 से कृष्ण कुमार गोयल (कांग्रेस) 403 वोट से

● वार्ड नं. 28 से जगदीश खटाना (भाजपा) 52 वोट से

● वार्ड नं. 29 से कृष्ण कुमार झाम (भाजपा) 10 वोट से

● वार्ड नं. 30 से शबनम बानो (निर्दलीय) 127 वोट से

● वार्ड नं. 31 से महेश कटारिया (भाजपा) 232 वोट से

● वार्ड नं. 32 से आकिब खान (कांग्रेस) 303 वोट से

● वार्ड नं. 33 से गौरव मंगल (भाजपा) 7 वोट से

● वार्ड नं. 34 से गीता देवी नरूका (निर्दलीय) 452 वोट से

● वार्ड नं. 35 से रामपति सोनी (भाजपा) 105 वोट से

● वार्ड नं. 36 से बबलू चौधरी (भाजपा) 297 वोट से

● वार्ड नं. 37 से पदम जोशी (निर्दलीय) 50 वोट से

● वार्ड नं. 38 से सावित्री देवी (भाजपा) 272 वोट से

● वार्ड नं. 39 से सुनील विजयवर्गीय (भाजपा) 26 वोट से

● वार्ड नं. 40 से मुबीना (कांग्रेस) 133 वोट से

● वार्ड नं. 41 से राजेश मावई (निर्दलीय) 3 वोट से

● वार्ड नं. 42 से सुनीता मीना (भाजपा) 27 वोट से

● वार्ड नं. 43 से विकास गुर्जर (निर्दलीय) 42 वोट से

● वार्ड नं. 44 से धनसिंह गुर्जर (भाजपा) 140 वोट से

● वार्ड नं. 45 से रवीना देवी (निर्दलीय) 58 वोट से

● वार्ड नं. 46 से शिवलहरी (निर्दलीय) 170 वोट से

● वार्ड नं. 47 से सुशीला (निर्दलीय) 19 वोट से

● वार्ड नं. 48 से दुर्लभ-विनोद 148-148 टाई

● वार्ड नं. 49 से गोविन्द पाराशर (भाजपा) 257 वोट से

● वार्ड नं. 50 से शाहीन बानो (निर्दलीय) 61 वोट से

● वार्ड नं. 51 से असलूफ अहमद (कांग्रेस) 108 वोट से

● वार्ड नं. 52 से सीता शर्मा (भाजपा) 336 वोट से

● वार्ड नं. 53 से नीरज दीक्षित (भाजपा) 85 वोट से

● वार्ड नं. 54 से मोहम्मद इस्माइल (निर्दलीय) 70 वोट से

● वार्ड नं. 55 से शाकिर (निर्दलीय) 12 वोट से

● वार्ड नं. 56 से आजाद खान (कांग्रेस) 192 वोट से

● वार्ड नं. 57 से रूकसार बेगम (बसपा) 62 वोट से

● वार्ड नं. 58 से इरशाद (कांग्रेस) 57 वोट से

● वार्ड नं. 59 से मंजूर कुरेशी (कांग्रेस) 77 वोट से

● वार्ड नं. 60 से रूकसार बानो (कांग्रेस) 78 वोट से 48 नंबर में भाजपा प्रत्याशी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के बराबर 148 वोट आने पर लॉटरी डाली गई जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी विनोद गुप्ता को विजय घोषित किया गया।