शिव मंदिर बरौला सेक्टर 49 नोएडा पर दीदी की रसोई टीम ने बांटा निशुल्क भोजन कपड़ा मास्क व सैनिटाइजर- गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करने के अभियान के तहत दीदी की रसोई के सौजन्य से सामाजिक कार्यकर्ता दीदी की रसोई की संचालिका रितु सिन्हा, मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शिव मंदिर बरौला सेक्टर 49 नोएडा पर सैकड़ों गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन, कपड़ा, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। रितु सिन्हा व गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी टीम रोज अलग-अलग स्थानों पर गरीब जरूरतमंदों के मध्य इस तरह का कार्यक्रम कर गरीब लोगों की मदद करने का लगातार प्रयास कर रही है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी शहर वासियों को मकर सक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
गरीब लोगों की मदद और सामाजिक कार्य करने के लिए स्थानीय नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा व मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा को सम्मानित किया और मदद सहयोग करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
भोजन, कपड़ा, मास्क व सैनिटाइजर वितरण में सीटू नेता पूनम देवी, रामस्वारथ, मदन प्रसाद, भरत डेंजर, अमित मिश्रा, पिंकी, रेखा, गुड़िया, ओमवीर शर्मा, विक्की, राजेश, सुमारी देवी आदि ने सहयोग किया।