समय वीर सिंह बने आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष



   आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अनुमति से जेवर विधानसभा क्षेत्र  के चौरोली  ग्राम निवासी समयवीर सिंह को  जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

   जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि शीघ्र ही जेवर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी सभा का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह शिरकत करेंगे।