ब्रह्मदेव धाम मंदिर के 9 वें वार्षिकोत्सव पर हुआ विशाल भंडारा

गोविन्द राणा उझानी: - नगर के प्रेममिल कंपाउड स्थित श्री ब्रह्मदेव धाम मंदिर का 9वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशेष पूजा अर्चना के बाद यज्ञ और विशाल भंडारा हुआ। 
ब्रह्मदेव धाम मंदिर में पं.दिनेश चंद्र पाठक ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान जयवीर सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी ने शक्ति कलश और मंदिर परिसर में विराजमान देव प्रतिमाओं का पूजन किया।
यज्ञ भगवान को लोककल्याणार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। देवकन्याओं को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा दी गई। भव्य आरती के बाद  विशाल भंडारा हुआ। दर्जनों गांवों और नगर से आए श्रद्धालुओं, साधु संतों ने भंडारे का आनंद लिया।
इस मौके पर रमेश चंद्र पांडेय, हरवीर सिंह, उमेश चंद्र उपाध्याय, संजीव शर्मा, राय सिंह, सुरेश चंद्र सिंघल, प्रकाश चंद्र माहेश्वरी, सचिन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अशोक गुप्ता, संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।