नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव में आरती कर पूजन अर्चन किया-अमन मयंक शर्मा

भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट एवं बदायूँ गौरव क्लब के तत्वाधान में गाँव शिकरापुर में श्री गोलोक धाम गौशाला में माघ मास के पावन अवसर पर   12 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव एवं श्रीमद बाल्मीकीय रामायण कथा एवं श्रीमद भागवत महाकथा के द्वितीय दिन रात्रि में मुख्य अथिति नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने पधारकर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने पहुँचकर सर्वप्रथम यज्ञ में आहुतियाँ प्रदान की।तत्पश्चात श्री मद भागवत कथा का श्रवण किया तथा आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।अपना उदबोधन व्यक्त करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भागवत कथा का सार है कि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नही तो कल होगा।उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अच्छा सोचकर कर्म करना चाहिए एवं अपना हर अच्छा कर्म भगवान को समर्पित करना चाहिए।
भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य पं मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री एवं बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता एवं जिला पंचायत सदस्य धीरज सक्सेना को माला पहनाकर,शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्री मदभागवत कथा का वाचन करते हुए कथा व्यास  आचार्य पं मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री उर्फ दद्दा भैया ने कहा कि भगवान की लीलाएं अनंत हैं।भगवान ने हर युग में पाप का अंत करने के लिए धरती पर अवतार लिया है।उन्होने भगवान राम जन्म की कथा सुनाई एवं बाल कांड की कथाओं का श्रवण किया।वेदी पूजन सूरत से आये आचार्य पं विपिन मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर  रितेश उपाध्याय, शिवओम शर्मा,सोनू शर्मा,गौरव पाठक,नरेश उपाध्याय, कौशल राठौड़,हर्षित पाठक,गौरव पाराशरी,विपिन शर्मा,रिंकू कश्यप, दिनेश शर्मा सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।कथा का संचालन अमन मयंक शर्मा ने किया।