उझानी के अब्दुल्लागंज में श्री बड़ा हनुुमान मंदिर के पांचवा वार्षिकोत्सव पर पूजा अर्चना करते ओमप्रकाश शर्मा व श्रद्धालु

उझानी: नगर के समीपवर्ती गांव अब्दुल्लागंज में श्री बड़ा हनुमान मंदिर का पांचवा वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मना। दर्जनों गांवों के महिला, पुरुष और बच्चे भक्तिमय नजर आए। वेदमंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना और भव्य आरती की गई। रात्रि जागरण हुआ। 
मंदिर महंत कमलाकांत महाराज और राजीव लोचन ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। ग्रामीणों ने लोककल्यार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की। ओम प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, ममता शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, आरती शर्मा ने संयुक्त रूप से शक्तिकलश, गुरू पूजन, माता पार्वती, भगवान शिव, राधा कृष्ण, मां दुर्गा का पूजन किया। मुख्य यजमान ओमप्रकाश शर्मा ने भगवान वीर हनुमान की भव्य आरती की। 
बहजोई से जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शर्मा डीजे ने भव्य पांडाल, साउंड, लाइट आदि की शानदार व्यवस्थाएं की गईं। जिसके के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने सैकड़ों की संख्या में ओम और स्वास्तिक के रूप में सजे दीप प्रज्ज्वलित किए। मंदिर प्रांगण में जल का अभिसिंचन कर अमृत वर्षा की गई। मंदिर को फूलों और विद्युत चालित झालरों से खूब सजाया गया। मुख्य द्वार पर सूर्य भगवान और भगवान श्रीकृष्ण का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। देवकन्याओं को दान दक्षिणा देने के साथ भोजन प्रसाद वितरित किया गया। 
रात्रि जागरण में अंकित अकेला, नीत तोमर बुलंदशहर, संजू पागल हापुड़, निर्मल शर्मा मुरादाबाद ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। मयूर नृत्य, मनमोहक झांकियां, भगवान शिव का नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस मौके पर अनुशेखर, रवेंद्र सक्सेना, पंकज सक्सेना, गिरीश पाल सिंह, आनंद मिश्रा, प्राचुल शर्मा, गुनगुन शर्मा, मिष्ठी, सूर्य प्रकाश शर्मा, आन्या शर्मा, वंश शर्मा, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।