बदायूं के हर गांव में होगा करणी सैनिक - राणा

बदायूं -  प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जनपद में  भारतीय करणी सेना की मीटिंग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि गोविंद सिंह राणा प्रदेश संयुक्त मंत्री रहे अपने संबोधन में उन्होंने जनपद बदायूं में हर गांव में करणी  सैनिक होना चाहिए 2021 तक  संगठन विस्तार पर जोर देते हुए संगठन की मजबूती पर जिला अध्यक्ष अमित  कुमार सिंह की सराहना की संगठन जनपद में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है अनुशासन के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सहभागिता जारी है  जिला संरक्षक राजेश कुमार सिंह झंडू भैया ने विचार व्यक्त करते हुए हिंदुत्व की विचारधारा पर जोर दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने की, शोभित तोमर जिला संगठन मंत्री, डॉ अजीत सिंह,  शिवओम, मनोज कुमार,  रामकुमार राजेंद्र सिंह, सत्यवीर , सहित  आदि ने विचार व्यक्त किये  इस अवसर पर  ज्ञानेंद्र चौहान सुशील अतुल कुमार पवन कुमार निर्वाण सिंह राजू  सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया