गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर वसंत गायत्री महायज्ञ का सयोजन किया गया

बदायंू: गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर वसंत  गायत्री महायज्ञ हुआ। मां सरस्वती और शक्तिकलश का पूजन हुआ। दीक्षा संस्कार के साथ अन्य संस्कार भी संपन्न हुए। युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन, आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप में मनाया गया।
मुख्य वक्ता अनिल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वसंत पंचमी कला, विविध गुण, विद्या और साधना को बढ़ाने का पर्व है। मां सरस्वती के पूजन से ज्ञान की दिव्य शक्तियों का संग्रह होता है। 
शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव और नत्थू लाल शर्मा ने वेदमंच्चारण कर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर, नरेंद्र पाल शर्मा ने सपत्नीक शक्तिकलश और मां सरस्वती का पूजन किया। माया सक्सेना ने जल का अभिसिंचन किया। उपजोन प्रभारी अजयवीर सिंह ने शांतिकुंज हरिद्वार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विवाह दिवस, विद्यारंभ, पुंसवन और दीक्षा संस्कार संपन्न हुए। इस मौके पर माया सक्सेना, राजेश्वरी, रामचंद्र प्रजापति, कालीचरन पटेल, महेश, रजनी मिश्रा, शोभना, ममता पाल, प्रज्ञा, सुशील गुप्ता, मदल लाल, अशोक पाल, प्रीति, अजय पाल आदि मौजूद रहे।