MP के यात्रियों के लिए खुशखबरी:tap news India deepak tiwari


MP के यात्रियों के लिए खुशखबरी:tap news India deepak tiwari श्रीराम पथ का दर्शन कराने के लिए 26 फरवरी से IRCTC चलाएगी रामायण यात्रा ट्रेन, इंदौर से चित्रकूट वाया उज्जैन होकर अयोध्या पहुंचेगी
इंदौर . कोरोना काल में बंद हो चुकी भारत दर्शन पर्यटन ट्रेनों को IRCTC फिर से चलाने जा रही है। अयोध्या से लेकर चित्रकूट तक भगवान श्रीराम के पथ मार्ग के दर्शनीय स्थलों व मंदिरों के भ्रमण के लिए IRCTC टूर पैकेज लेकर आई है। पांच रात और छह दिन की यात्रा के लिए स्लीपर क्लास (SL) के लिए प्रति यात्री 5670 रुपए और 3rd एसी (वातानुकूलित 3 टियर) के लिए प्रति यात्री 6930 रुपए का किराया रखा गया है। रामायण यात्रा विशेष पर्यटन ट्रेन 26 फरवरी 2021 को इंदौर से चलकर उज्जैन होते हुए 1 मार्च 2021 को चित्रकूट पहुंचेगी। यात्रियों के लिए IRCTC की ओर से निशुल्क भोजन, धर्मशाला/डोरमेट्री में ठहरने और टूरिस्ट बसों से दर्शनीय स्थलों व मंदिरों के भ्रमण की व्यवस्था रहेगी। अयोध्या से चित्रकूट का सफर यात्री टूरिस्ट बस से करेंगे।
यह रहेगा रूट
रामायण यात्रा ट्रेन 26 फरवरी को इंदौर से चलकर देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदारामनगर, विदिशा, बीना, झांसी जंक्शन से यात्रियों की बोर्डिंग कराते हुए 27 फरवरी की सुबह अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पर यात्रियों को विभिन्न मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। दोपहर भोजन के बाद सरयू नदी के तट पर संध्या आरती देखी जाएगी। अयोध्या में ही रात्रि भोजन व विश्राम होगा।
28 फरवरी की सुबह नाश्ते के बाद अयोध्या में ही मंदिरों के दर्शन होंगे। दोपहर भोजन के बाद अयोध्या से 20 किमी दूर नंदीग्राम के लिए सड़क मार्ग से टूरिस्ट बस से नंदीग्राम के लिए यात्री प्रस्थान करेंगे। नंदीग्राम भ्रमण के बाद यात्री बस से प्रयाग के लिए निकल जाएंगे। नंदीग्राम से प्रयाग की यात्रा 150 किमी की होगी। प्रयाग में ही रात्रि भोजन व विश्राम होगा।
1 मार्च की सुबह यात्रियों को गंगा-यमुना के संगम तीर्थ का दर्शन कराने के बाद भारद्वाज आश्रम ले जाया जाएगा। यहां से बस से ही यात्रियों को प्रयाग से 40 किमी दूर श्रृंगवेरपुर मंदिर दर्शन के लिए ले जाएंगे। दर्शन के बाद यात्रियों को 70 किमी दूर चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेंगे। तीन घंटे के सफर के बाद यात्री चित्रकूट पहुंच जाएंगे। चित्रकूट में रामघाट भ्रमण के बाद रात्रि भोजन व विश्राम होगा।
2 मार्च को यात्री पवित्र मंदाकिनी नदी में स्नान व दर्शन करेंगे। चाय-नाश्ते के बाद सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा आदि मंदिरों का दर्शन व भ्रमण होगा। दोपहर भोजन के बाद यात्री बस से चित्रकूट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से रामायण यात्रा ट्रेन यात्रियों को रात्रि सफर कराते हुए तीन मार्च को सुबह 10.30 बजे इंदौर लौटेगी।