प्रधानाध्यापकों-शिक्षकों ने प्रधानाध्यापिका कविता को भावभीनी विदाई दी tap news india

बदायूँ /कादरचैक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कूरखेड़ा में प्रधानाध्यापकों-शिक्षकों ने प्रधानाध्यापिका कविता को भावभीनी विदाई दी। गणमान्य नागरिकों और एसएमसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। 
मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक बिजेंद्र सिंह ने कहा कि श्रेष्ठ कार्यों से जीवन महान और दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनता है।
कृषि विज्ञान केंद्र उझानी के डाॅ. यश पाल सिंह ने कहा कि शिक्षक तप, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। बच्चे गुरुजनों का सम्मान करें, लक्ष्य को पायें।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के संयमित और पवित्र जीवन से अमूल्य संस्कार लें। ज्ञान के अलौकिक प्रकाश को आत्मसात करें। ईश्वरीय और गुरुसत्ता के श्रेष्ठतम मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं।  
प्रधानाध्यापिका कविता ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ला के नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाईयों को छू रहा है। कटरी क्षेत्र के इस विद्यालय से ग्रामीणों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की अपार संभावनाएं दिख रहीं हैं।
समारोह में प्रधान अमर सिंह, एसएमसी सदस्य नेतराम, कमला, सोहनलाल, संगीता, चिम्मन, राधेश्याम, खिलौना, राजेंद्र, सुभाष, पोषाकी, अनीता के साथ सोमेंद्र शिवशंकर, रसोईया सहदेवी, कृष्णा, कन्यावती को फूलमाला और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापिका कविता को उपहार देकर भावभीनी विदाई भी दी। 
उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अभिषेक सिंह, शैली, पुष्पा, जितेंद्र टिंकू, राजवीर, तेजपाल, लक्ष्मी, कंचन, शशि, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।