पर्यावरण संरक्षण प्राणी जगत के लिए संजीवनी है tap news india

उझानी: श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता तेल एवं गैस संरक्षण पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। 
विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्राणी जगत के लिए संजीवनी है। युवा पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने कहा कि श्रेष्ठ और उन्नत जीवन की कामना पर्यावरण संरक्षण से ही संभव है।
शिक्षक अजब सिंह और गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में आकांक्षा साहू प्रथम, खुशबू सिसौदिया द्वितीय और दुष्यंत तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षिका शालिनी शर्मा, सुमनलता सक्सेना व पूजा साहू निर्णायक रहीं।
इस मौके पर मनोज सक्सेना, संदीप कुमार, विपिन मिश्रा, शिवानी पाल, निधि शर्मा, नीलोफर, रश्मि यादव, अश्मि उपाध्याय, दुर्गेश राठौर, रेनू शर्मा, नरेंद्र, पूर्णिमा सक्सेना, विदुषी, सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।