वीरांगना चौक पर पहुंचे क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव tap news india

क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक सिंह चौहान " संघर्षी " ने प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह के साथ वीरांगना चौक बदायूँ पर पहुँचकर रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना हेतु चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। तदन्तर नेहरू आदर्श इण्टर कालेज के पूर्व प्राचार्य सोरन सिंह की धर्म पत्नी तथा कर्मचारी नेता संजय सिंह की माँ स्व कमला देवी को उनके आवास विकास स्थित आवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा बदायूँ के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थापना समिति के कोषाध्यक्ष जगपाल सिंह, जिला सचिव अखिलेश चौहान आदि उपस्थित रहे