उपजा बदायूँ की जिम्मेदारी पुनः परविन्दर प्रताप सिंह और गौरव गुप्ता को मिली tap news india

बदायूँ। उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जनपद बदायूँ इकाई के वर्ष 2021 हेतु पुरानी कार्यकारिणी को ही जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। अतः वर्ष 2021 के लिये परविन्दर प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, गौरव गुप्ता जिला महामंत्री, संजय सिंह गौर जिला कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। इसके अलावा पांच उपाध्यक्ष, पंाच मंत्री सहित 21 कार्यकारिणी सदस्य भी यथावत् बने रहेंगे।
उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी बरेली-मुरादाबाद मंडल सचिन भारद्वाज की संस्तुति पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप शर्मा ने वर्ष 2020 में चुनी गयी जिला कार्यकारिणी को वर्ष 2021 हेतु भी अनुमोदित कर दिया है। चूँकि सर्वविदित है कि विगत वर्ष 2020 कोविड महामारी से ग्रसित रहा। इस कारण उपजा बदायूँ इकाई भी अपना शपथ ग्रहण भी नहीें करा सकी। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष होने वाला पत्रकार महोत्सव भी आयोजित नहीं हो सका। इसके अलावा पत्रकार हितों के लिये कोई नयी योजना व कार्य भी नहीं हो सका। इस प्रकार वर्ष 2020 में चुनी गयी कार्यकारिणी को ही पुनः वर्ष 2021 की भी जिम्मेदारी दे दी गयी है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप शर्मा ने जिला कार्यकारिणी को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि अतिशीघ्र कार्यकारिणी शपथ ग्रहण व पत्रकार महोत्सव आयोजित करने की योजना बनाये।
पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद परविन्दर प्रताप सिंह ने आश्वस्त किया है कि पूरी कार्यकारिणी एकसाथ है। हम सब प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन भारद्वाज के निर्देशन में सभी सदस्यों के साथ मिलकर आगामी मार्च माह के प्रथम अथवा द्वितीय सप्ताह में शपथ ग्रहण और तृतीय पत्रकार महोत्सव आयोजित करवायेंगे। जिला कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष और पांच मंत्राी जिनमें सौरभ शंखधार उपाध्यक्ष, विवेक खुराना मंत्री बदायूँ तहसील, राशिद अली खान सहसवान तहसील सहसवान, प्रदीप पांडेय उपाध्यक्ष, अजय कुमार गुप्ता एड. मंत्री, जय कुमार उपाध्यक्ष, अतुल वाष्र्णेय मंत्री बिल्सी तहसील की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बिसौली तहसील में अतिशीघ्र उपाध्यक्ष और मंत्री बना दिये जायेंगे। इसके अलावा 21 जिला कार्यकारिणी सदस्यों में कुछ और नये सदस्य बनाये जायेंगे।
जिला महामंत्री गौरव गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष संजय ंिसंह गौर ने पुनः जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन भारद्वाज और प्रदेश महामंत्री प्रदीप शर्मा का आभार जताया है।