प्रियंका गांधी की मेरठ किसान पंचायत में नोएडा काँग्रेस नेता व पदाधिकारियों ने भाग लिया

महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा के अध्यक्ष शहाबुदीन  के नेतृत्व में प्रियंका गांधी की मेरठ किसान पंचायत में नोएडा काँग्रेस नेता व पदाधिकारियों ने भाग लिया। सैक्टर 10 स्थित पार्टी कार्यालय से सैकड़ों साथियों के साथ सुबह 10.30 बजे मेरठ के लिये  प्रस्थान किया। अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी किसान पंचायत कर रही हैं जिसमें लाखों किसान भाई बहन  किसान पंचायत में शामिल हो रहे हैं और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करेंगे। मेरठ जाने वाले पदाधिकारियों में शहर अध्यक्ष शहाबुदीन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य दिनेश अवाना एवं राजकुमार भारती, जिला युवक काँग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, ओबीसी प्रदेश महासचिव फिरे सिंह नागर, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार तंवर, पीसीसी प्रमोद शर्मा, पीसीसी सतेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मेरठ मंडल चैयरमेन लियाक़त चौधरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष सोनू खारी,उपाध्यक्ष ललित अवाना, किसान जिला काँग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष दानिश सैफी, उपाध्यक्ष डाँ० सीमा,परमवीर लोहिया,सचिव नरेन्द्र भाटी,सचिव विक्रम चौधरी, एडवोकेट हरीश लोहिया,अशरफ खान, परवेज,जितू शर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।