अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा में दीदी की रसोई टीम ने महिलाओं को किया सम्मानित

 नोएडा :सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा के नेतृत्व में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का पर्व शिव नगरी सेक्टर 17 नोएडा पर दीदी की रसोई टीम ने धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर दीदी की रसोई द्वारा महिला सशक्तिकरण व गरीबों की मदद करने के लिए टीम की प्रमुख रितु सिन्हा, मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा शर्मा, मंजू शर्मा, डिंपल देवी, पूनम देवी, सरिताचन्द,नरेशं शर्मा, सुरेश जी, मीना बाली, गीता चौहान आदि को सम्मानित किया गया।