बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने जिलाधिकारी दीपा रंजन का किया स्वागत

बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के तत्वाधान में डीएम कार्यालय पर बदायूँ की नवागत जिलाधिकारी दीपा रंजन का स्वागत किया गया।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने सम्मान पत्र भेंटकर जिलाधिकारी दीपा रंजन  को बधाई दी।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी दीपा रंजन से आशाएं हैं कि वह बदायूँ जनपद को विकास के  नए आयाम पर स्थापित करेंगी।इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के सहसचिव गौरव पाठक,सहसचिव प्रशासन रितेश उपाध्याय,सहसचिव जनसंपर्क कौशल सिंह राठौड़,हर्षित पाठक,विभांशु दत्त आदि मौजूद रहे।