आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित tap news india

आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज एक मीटिंग का आयोजन संगठन विस्तार को लेकर इरॉस सम्पूर्णम सोसाइटी सेक्टर 74 नोएडामें आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की  जिलाध्यक्ष  उपाध्याय द्वारा एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष अनीता चौधरी द्वारा किया गया ।

             संगठन विस्तार में आज मुख्य अतिथि के रूप में  दिल्ली के विधायक माननीय मदन लाल जी प्रदेश सचिव एवं गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।विधायक मदन लाल जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर आम आदमी के निष्ठावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं आने वाले समय में जिला पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश के अंदरआम आदमी पार्टी चुनाव लड़ा रही है कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी प्रदेश मेंअपना खाता खोलेगी।
 
      मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा की दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विकास की गंगा बहेगी। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि गौतमबुद्ध  नगर के अंदर दिन-रात पार्टी का कारवां बढ़ता जा रहा है इसके साथ ही आज जिला अध्यक्ष प्रीति उपध्याय द्वारा किरण त्यागी को महानगर अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा महिला प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया।इनके साथ उषा शर्मा, सुनीता त्यागी, रिचा त्यागी, मनीषा सिंह एवं सीमा त्रिवेदी को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया मीटिंग में मुख्य रूप से साधना सिंह अनीता रुबीना हेमंत सिंह अनिल माहेश्वरी आदि लोग मौजूद थे।