महान क्रांतिकारी सुखदेव थापर के बलिदान से युवाओं को लेनी चाहिए प्रेरणा-अमन मयंक शर्मा

बदायूँ /गोविंद राणा/गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर महान क्रांतिकारी सुखदेव की जयंती मनाई गई।ऑनलाइन गोष्ठी को संबोधित करते हुए बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि सुखदेव थापर का जन्म 15 मई 1907 को हुआ था।उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में अर्पित कर दिया।23 मार्च 1931 को भगत सिंह एवं राजगुरु के साथ उन्होंने हिंदुस्तान की आज़ादी के लिए अपनी कुर्बानी दे दी।ऑल इंडिया आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हिलाल बदायूँनी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को सुखदेव थापर के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना ने कहा कि सुखदेव थापर जैसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान से ही देश आजाद हुआ।ऑनलाइन गोष्ठी में बदायूँ गौरव क्लब के सहसचिव गौरव पाठक,रितेश उपाध्याय, विभांशु दत्त,असरार अहमद,ऋतुराज खुसारिया,आस मोहम्मद,निशांत पाठक,अहमद अमजदी,संजय सक्सेना सहित दर्जनों प्रबुध्द नागरिक उपस्थित रहे।