गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में कछला के मां भागीरथी तट पर हुआ महायज्ञ


उझानी (बदायंू): अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में मेरे राम सेवा संस्थान की ओर से कछला स्थित मां भागीरथी तट पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पर्यावरण को पवित्र और कोरोना महामारी, जीवाणुओं और विषाणुओं के शमन के लिए यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कीं। 
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का पिता है। श्रेष्ठ संस्कारों से हमारा जीवन यज्ञ के समान पवित्र., प्रखर और प्रकाशवान हो जाता है, अद्भुत तेजस्विता और उत्कृष्ठता आती है। 
मुख्य यजमान मेरे राम सेवा संस्थान के संस्थापक श्रीराम कथावाचक रवि महाराज ने कहा यज्ञीय ऊर्जा विश्व के तमाम रोगों का समाधान है। यज्ञ से प्राप्त शुद्ध वातावरण प्राणीजगत को सर्वोत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। दिव्य शक्तियां सृजन का कार्य करती हैं।
कथावाचक रवि महाराज, विष्णु गुप्ता एड. और नगर पालिका के नामित सभासद एड. मोहित प्रभाकर ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। आत्मीय परिजनों ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। सूर्य भगवान को अघ्र्यदान और देवकन्याओं को दान दक्षिणा देने के साथ सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कीं। देवकन्या भूमि और दीप्ति ने ‘‘होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से‘‘ की शानदार प्रस्तुति दी।