पानीपत में राज्यसभा सांसद डॉ सुशील कुमार गुप्ता का आगमन होगा कल

हरियाणा : आम आदमी पार्टी हरियाणा के नेता व मध्यहरियाणा संयोजक (पूर्वांचल) अनिल पाण्डेय ने बताया कि हरियाणा में निरन्तर बढ़ते भ्रष्टाचार ,महँगाई,बेरोजगारी,बलात्कार,गुंडागर्दी के खिलाफ हरियाणा की जनता भविष्य में अपने लिये विकल्प की तलाश में है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के कार्यों से जनता बहुत प्रभावित है अतः आम आदमी पार्टी हरियाणा में जनहित राजनीति के तहत संगठन का निर्माण जोरों पर कर रही है। अनिल पाण्डेय ने यह भी बताया कि हरियाणा के सहप्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ सुशील कुमार गुप्ता दिनाँक 17/06/21 को दोपहर 2 बजे "बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल, दत्ता कॉलोनी," पानीपत में  संगठन विस्तार और आने वाले स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनाव पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा करने आ रहे हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।