आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनाव अपने सिम्बल पर लड़ेगी -अनिल पांडे

हरियाणा में व्याप्त भ्रष्टाचार की जड़ को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी हर चुनाव में हिस्सा लेने को तैयार है। इस विषय पर हरियाणा सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुशील कुमार गुप्ता विधानसभा से लेकर राज्यस्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से लगातार बातचीत जारी रखे हैं। आगामी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी नेता व मध्य हरियाणा संयोजक (पूर्वांचल) अनिल पाण्डेय ने बताया कि आम आदमी पार्टी का यह चुनाव जनता के स्तानीय मुद्दों को लेकर लड़ा जायेगा। जो भी सामाजिक,राजनैतिक व स्वच्छ क्षवि का व्यक्ति चुनाव में हिस्सा लेना चाहेगा आम आदमी पार्टी उस पर विचार करेगी। अनिल पाण्डेय ने यह भी बताया कि हरियाणा की जनता अरविंद केजरीवाल के कार्यो से प्रभावित है इसलिये वह हरियाणा से भ्रष्ट सत्ता को उखाड़कर फेकने का विचार अवश्य करेगी। अनिल पाण्डेय ने यह भी बताया कि पानीपत जिले के चारों विधानसभा में होने वाले स्थानीय निकाय व पंचायती चुनाव को लेकर बैठक लगातार जारी है। उन्होंने समालखा विधानसभा में होने वाले नगर पालिका चुनाव पर प्रकाश डालते हुये कहा कि समालखा के सभी वार्डों व चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी क्योंकि जनता बदलाव चाहती है और हमारी पार्टी शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,पानी व रोज़गार परक उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने पर वचन बद्ध है। जनता को इंसाफ मिले इसके लिये आम आदमी पार्टी वचनबद्ध है।