नोएडा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

नोएडा:महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा पार्टी कार्यालय सैक्टर 10 पर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन व सचिव उपदेश श्रीवास्तव  के नेतृत्व में 50 महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्यरूप से कंचन तिवारी, सावित्री कुमारी मौर्या, अंजना श्रीवास्तव, पुष्पा चंदा, देवी रंजू ,रिंकू देवी ,पिंकी देवी ,सबीना, सरोज देवी ,सुनीता देवी, रंजू देवी सुरुचि ,काजल, प्रियंका, पंकज ,व पुनीता सहित दर्जनों अन्य महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि कंचन तिवारी ,सावित्री कुमारी व अंजना श्रीवास्तव ने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। आशा ही नहीं हमें पूर्ण विश्वास  है कि महिला शक्ति  मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगी।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष द्वारा वेस्ट ब्लॉक महिला अध्यक्ष कंचन तिवारी, नार्थ ब्लॉक महिला अध्यक्ष सावित्री कुमारी ,साउथ ब्लॉक महिला अध्यक्ष अंजना श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों में  महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सदस्य सत्येंद्र शर्मा,प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक लियाकत चौधरी, महानगर सचिव उपदेश श्रीवास्तव, सचिव विक्रम चौधरी ,महासचिव रिजवान चौधरी, महानगर कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष उषा शर्मा ,अल्पसंख्यक जिला चेयरमैन दानिश सैफी, अशरफ खान, रहमतुल्लाह  शाहिद व तमाम अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे