NOIDA:सुरेश कुमार साहू बने श्रमिक विकास संगठन के उपाध्यक्ष

नोएडा :आम आदमी पार्टी के श्रमिक संगठन श्रमिक श्रमिक विकास संगठन SVS के जिला अध्यक्ष रामजी पांडे ने नोयडा के सेक्टर 63 बहलोलपुर निवासी श्रमिक नेता सुरेश कुमार साहू को श्रमिक विकास संगठन नोएडा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
बताते चले कि सुरेश साहू पिछले एक वर्ष से संगठन के सदस्य के तौर पर कार्य कर रहे थे।उनकी मेहनत व लगन को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है।