NOIDA:आप गौतमबुद्ध नगर ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

नोएडा: आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर ने  कानपुर बिकरु कांड में खुशी दुबे ,क्षमा दुबे, शांति दुबे, रेखा अग्निहोत्री, व उसके 2.5 साल के मासूम बेटे को विधि विरुद्ध तरीक़े से 10 महीनों से जेल में रखे जाने के सम्बंध में प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा को सौंपा।

आप महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने राज्यपाल महोदया से निवेदन करते हुए कहा कि आप स्वयं एक महिला होने के नाते महिलाओं के दर्द को भली भाँती समझ सकती हैं, कृपया इस प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर नियम कानून का पालन कराने व्  इनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी ख़ुशी दुबे,माँ क्षमा दुबे,दूसरे अभियुक्त हीरू दुबे की माँ शांति दुबे, विकास दुबे के घर काम करने वाली महिला रेखा अग्निहोत्री व उसके 2.5 साल के मासूम बेटे को  अतिशीघ्र रिहा करवाने की कृपा करें l

       जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि बिकरु काण्ड में अमर दुबे का एंकाउंटर हुआ था घटना के तीन दिन पहले ख़ुशी दुबे से उसकी शादी हुई थी।इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्वयं कानपुर के तत्कालीन एसएसपी दिनेश कुमार मान चुके हैं की खुशी दुबे निर्दोष है तो किस आधार पर उसे जेल में रखककर 10 महीने से यातनाएं दी जा रही है।इसको लेकर लोगों के मन में भारी कष्ट और रोष है इस घटना ने देश के संविधान और कानून की मर्यादा को भी तार तार किया है l

 ज्ञापन देने वालो में महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष अनिता सिंह, ग्रेटर नोएडा की अध्यक्ष किरण त्यागी,मनीषा सिंह,श्रमिक विकास संगठन के जिलाध्यक्ष रामजी पाण्डेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र तोमर,पुष्पेंद्र तोमर, राजेश उपाध्याय कमल गुप्ता उपस्थित रहे।