वरिष्ठ पत्रकार जुनेद तैमूरी सहित 12 जनपदों के पत्रकारों का किया गया सम्मान


 इटावा इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एशोसिएशन भारत के बैनर तले  जिला पंचायत सभागार में आयोजित किये गए विशाल पत्रकार सम्मान समारोह में आज 12 जिलों के  वरिष्ठ पत्रकारों को पगड़ी,अंगवस्त्र, पुष्पहार,प्रतीक चिन्ह व गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि आज तक जिले में ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। यह कार्यक्रम हमेशा इटावा की धरती पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में जाना जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सन्त अनिल गुरु जी एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एशोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार  ने स्वयं सभी पत्रकारों को पगड़ी, पुष्पहार, अंगवस्त्र, एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
� इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार  ने कहा कि हमारे संगठन का। उद्देश्य पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों को रोकना व मुसीबत में फंसे पत्रकरों की मदद करना है। उन्होंने कहा यदि हमारे संगठन के किसी भी पदाधिकारी या सदस्य के साथ कोई अन्याय होता है तो हैं दिल्ली से 200 लोगों की टीम के साथ अपने उस पत्रकार के साथ खड़े होंगे। हम अपने  संगठन के किसी भी पदाधिकारी के साथ अन्याय हरगिज बर्दास्त नही करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ  पत्रकार एवं पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ जुनेद तैमूरी खादिम अब्बास आनंद कुशवाहा नरेश भदौरिया स्वामी शरण श्रीवास्तव शेखर यादव मसूद तैमूरी बृजेंद्र चक प्रमोद गुप्ता एवं अनुराग यादव सहित लगभग 100 पत्रकारों सम्मानित किया गया