बच्चों को खिलौने एवं जरूरतमंद लोगों को बरौला सेक्टर 49 नोएडा पर दीदी की रसोई ने किया कपड़ा वितरण- गंगेश्वर दत्त शर्मा

 नोएडा, 15 सितंबर 2021 को दीदी की रसोई की संचालिका रितु सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, दीदी की रसोई की वरिष्ठ पदाधिकारी सरिता चंद, मंजू शर्मा के नेतृत्व में दीदी की रसोई टीम ने गांव- बरौला सेक्टर- 49, नोएडा शिव मंदिर पर छोटे-छोटे बच्चों को खिलौने, रबड़, पेंसिल, पढ़ने लिखने का अन्य सामान एवं जरूरतमंद सैकड़ों लोगों को कपड़ा का निशुल्क वितरण किया।
 इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि दीदी की रसोई टीम का हमेशा लगातार प्रयास रहता है कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा गरीब जरूरतमंद लोगों एवं बच्चों की मदद कर सकें, इसके लिए हम लगातार खाना, कपड़ा व अन्य जरूरत का सामान वितरण करने का कार्यक्रम करते रहते हैं। और यह प्रयास हमारा आगे भी निरंतर जारी रहेगा। और इसका धीरे-धीरे विस्तार भी किया जाएगा। 
बच्चों को खिलौने एवं जरूरतमंदों कपड़ा वितरण कराने में लता सिंह, राम स्वारथ, गुड़िया देवी, सोनी, सुनीता राजेश, प्रदीप, गीता शर्मा, मधु शर्मा रेखा चौहान आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।